सनातन
सत्य सनातन धर्म हमारा,
हम इसके अनुयाई है,
प्रेम सिखाता धर्म हमारा,
आपस में हम भाई है,
गाय माता, पर्वत अंबर,
सबको पूजा जाता है,
धरती पेड़ अग्नि वायु में,
रब को पूजा जाता है,
कृष्ण सनातन राम सनातन,
है तीनों भगवान सनातन,
अतीत सनातन भविष्य सनातन,
है ये वर्तमान सनातन,
उत्पत्ति है यही सनातन,
और विनाश भी यही सनातन,
धन से लेके तन मन तेरा,
कण कण में है यही सनातन,
- आदित्य कुमार
Comments
Post a Comment