मृत्यु के आगे भी पथ है
मृत्यु ना है आखिरी पथ,
दुनिया को जड़ा जा के तो देख,
ये दुनिया बहुत बड़ी है प्यारे,
एक झलक इसकी पा के तो देख,
जो जीने की कोशिश करते है,
वो भला कहां कभी मरते है,
बस देह त्याग देते है वो,
नाम अमर हमेशा रहते है,
जीने के बहुत उपाय है,
पर तू हार मान के बैठा है,
मृत्यु से ऊपर कुछ भी नहीं,
ये झूठ जान के बैठा हैं,
इसके ऊपर जीत है,
और इसके ऊपर है संघर्ष,
जिस जिस ने है कोशिश की,
उनका नाम रहेगा लाखो वर्ष,
मृत्यु को जिसने किया स्वीकार,
देखो बिन संघर्ष गया वो हार,
नभ को जो चिर दे वैसा तीर बनो,
मृत्यु से आगे भी पथ है उसपे चल के तुम वीर बनो
- आदित्य कुमार
Comments
Post a Comment