छापेमारी छत्रपति की

दुश्मन की हर रणनीति को पल भर में भांप जाते थे,
एक मराठा योद्धा जिससे मुग़ल भी कांप जाते थे,
इस हिंद के मिट्टी का वो ढाल बन के आए थे,
अफजल खान और मुगलों का काल बनके आए थे।

शेरे दिल वो योद्धा जिसके बाघ नख हाथों में था
दुश्मन को अपनी शक्ति का झलक दिखलाते बातों में था,
आंख दिखाने वाले दुश्मन को जिंदा धरती में गाड़ दिया,
बाघ के जैसे झपटे और अफजल का पेट ही फाड़ दिया।

कृष्णा की नीति पे चलते रणनीति के सम्राट बने,
मुगलों कि औकात दिखाई और शत्रु के बाप बने,
छापेमारी युद्ध में माहिर कोहिनूर सा हीरा था,
दुश्मन को ऐसे मसले जैसे दुश्मन ना कोई कीड़ा था।

जाओ वीर सपूत हिंद के अमर रहेगा तुम्हारा नाम,
ऐसे वीर योद्धा को मेरा नम आंखो से विनम्र प्रणाम।


                                                - आदित्य कुमार


Popular Posts