पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ
कटी पेड़ अब हटी हवाएं,
कैसे जिएं कोई ये बतलाए,
पेड़ धराधर काट रहे हो कैसे जिओगे बतलाओ,
पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ।
पेड़ों पे जीवन निर्भर है,
पेड़ बिना जीवन पतझड़ है,
पेड़ को काट के अपने जीवन का दीप न बुझाओ,
पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ।
पेड़ों से तुम करना प्यार,
पेड़ पे ही निर्भर संसार,
पेड़ों पे यूं जुल्म न ढाओ,
पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ।
- आदित्य कुमार