कलम की अमर कहानी

कबीरा की है दोहे कलम,
और रहीम कि वाणी है,
सूरदास का कृष्ण कलम,
तुलसी की अमर कहानी है,
गंगाजल का निर कलम,
आबे जमजम की पानी है,
भारत की आजादी मे,
कलम ही प्रथम सेनानी है,
प्राण भी दे मृत्यु भी दे दे,
सबसे बड़ी ये दानी है,
लिखने मे अंबर लघु पड़े,
ऐसी इसकी अमर कहानी है,
कलम हमारा जीवन है,
कवियों की एक जुबानी है,
कलम देश का रक्षक है,
और वीरों की कुर्बानी है,
लिखने मे अंबर लघु पड़े,
ऐसी इसकी अमर कहानी है।।

                    - आदित्य कुमार
                         "बाल कवि"


Popular Posts