राम के होने का क्या प्रमाण चाहिए?

श्री राम के होने का क्या प्रमाण चाहिए-2
इतना है काफी ना अब क्या प्राण चाहिए

पानी पे तैरा पत्थर मेरे राम की शक्ति से,
हनुमान जी की ताकत मेरे राम की भक्ति में,

इक्षा है सिर पे राम जी का हाथ चाहिए,
जीवन भर राम जी का मुझको साथ चाहिए,

दुनिया को आगे बढ़ने को बस राम चाहिए,
श्री राम के होने का क्या प्रमाण चाहिए_____ प्राण चाहिए,

राम भक्त महाबली लंका में आना था,
क्या ये भी झूठ मान ले जब लंका जलाना था,

काली है मिट्टी आज भी लंका की देख लो,
मेरे राम जी की शक्ति लंका से पूछ लो,

तीन लोक का विजेता राम जी से था हारा,
भारत को बढ़ने को राम जी का है सहारा,

राम को जो पूजे ऐसा हिंदुस्तान चाहिए,
श्री राम के होने का क्या प्रमाण चाहिए______प्राण चाहिए,

प्रश्न चिन्ह राम पे जो आज लगाते हो तुम,
चूहे के बिल में रह के खुद को श्रेष्ठ बताते हो तुम,

राम का प्रमाण मांगने का हक तुम्हे नहीं,
राम जी पे प्रश्न उठाने का हक तुम्हे नहीं,

राम ही पिता है सबके आरंभ अंत राम है,
राम के होने का ये श्रृष्टि पूरी प्रमाण है,

एक बार जाके राम सेतु देख लेना तुम,
राम के होने का प्रमाण उससे पूछ लेना तुम,

अब भी ना समझे तो अब क्या तुमको प्राण चाहिए,
श्री राम के होने का क्या प्रमाण चाहिए____ प्राण चाहिए-2

                                             - आदित्य कुमार
                                                   "बाल कवि"



Popular Posts