*कौन अशोका आएगा?*

बिखरे भारत को फिर जोड़ने वाला क्रांति लायेगा,
वो शूरवीर सम्राट के जैसा फिर से शांति लायेगा,
फिर अखंड भारत को लाने कौन अशोका आएगा?

भारत की भूमि को फिर से कौन करेगा एक कहो?
भारत की जनता को फिर से कौन कहेगा एक रहो?
कहो कौन अब बन अंगारे ज्वाला को धधकाएगा,
फिर अखंड भारत को लाने कौन अशोका आएगा?

सब धर्मो को साथ मिलाने का संकल्प उठाएगा,
कौन तीन शेरों को अपना पहचान बनाएगा,
फिर अखंड भारत को लाने कौन अशोका आएगा?

किसमें अब वो साहस है जो इन सपनों को पूर्ण करे,
किसमें अब वो साहस है जो कलिंग जैसा युद्ध लड़े,
कौन बनेगा वो बादल जो क्रांति नीर बरसाएगा,
फिर अखंड भारत को लाने कौन अशोका आएगा?

                     - आदित्य कुमार
                          (बाल कवि)
                     
                        

Popular Posts