इसीलिए भारत को स्वर्ग बताते हैं।

दुनिया का ये प्रथम गुरु है,
विश्व मेरे भारत से शुरू है,
दुनिया को हर ज्ञान दिया है,
इसीलिए हम विश्वगुरु कहलाते है,
इसीलिए भारत को स्वर्ग बताते है।

देवों की भूमि है भारत,
युगों युगों से है अनारत,
आदि है और अंत है भारत,
इसकी मिट्टी को इश्वर भी अर्घ्य चढ़ाते है,
इसीलिए भारत को स्वर्ग बताते है।

हरी विष्णु का चक्र है भारत,
श्री राम का शौर्य महारत,
कृष्णा जी की मधुर बांसुरी को,
भारत बतलाते है,
इसीलिए भारत को स्वर्ग बताते है।

लक्ष्मीबाई का बलिदान है,
और भगत सिंह का ये प्राण है,
और भी ना जाने कितने,
इस देश पे मर मिट जाते है,
इसीलिए भारत को स्वर्ग बताते है।

               - आदित्य कुमार
                    (बाल कवि)

Popular Posts