गुरु कौन कहलाता है?

जो जीना हमको सिखलाए,
सही मार्ग सदा ही दिखलाए,
कभी दोस्त बने मां बाप बने,
गुरु हर किरदार निभाता है,
जो मानव को मानव होकर,
मानव बनना सिखलाता है,
हां वो ही गुरु कहाता है।

ईश्वर से भी ऊंचा स्थान,
गुरु की एक अलग है पहचान,
जो अपने शिष्य को सदा,
कांटो पे चलना सिखलाता है,
क्या सही गलत का हो,
हमको वो जो बतलाता है,
हां वो ही गुरु कहाता है।

उन उपकारों के बिना कभी,
कोई भी सफल हो पाए नहीं,
जो भूला उन उपकारों को,
वो नरक भी ना पा पाता है,
जो मानव को मानव होकर,
मानव बनना सिखलाता है।

           - आदित्य कुमार
                (बाल कवि)
*आप समस्त भारतवासी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏🙏❤️❤️🌹🌹


Popular Posts