नाथूराम गोडसे

कैसा वक्त आ गया है ये सब के मुंह पे नारा है,
गांधी जी का हत्यारा क्यों हर मानव को प्यारा है?

भगत राजगुरु और सुखदेव की फांसी पे गांधी को दोष,
तो फिर कौन था जयगोपाल और कौन था कहो फनिंद्र घोष?

कौन बनर्जी मनमोहन था कौन हंसराज बोहरा?
आखिर कौन कैलाश पति था वीरों की फांसी का मोहरा?

जब इन पांचों गद्दारों ने भगत-विरुद्ध बयान दिया,
राजगुरु सुखदेव सा इन्होंने हमसे वीर महान लिया,

तब थे कहा गोडसे जी आखिर तब कहां ठिकाना था?
क्या केवल एक गांधी ले इनको इतिहास में आना था?

यदि पांच गद्दारों मे से किसी एक के लेते प्राण,
तो ये भारत हाथ जोड़कर करता सदा इन्हे प्रणाम!

अगर कभी जो उतर ये जाते क्रांति के भीषण रण में,
सच कहता हूं इनकी भी यादें बस जाती कण कण मे।

गांधी जी की हत्या इनका कोई निजी कारण हो,
पर एक हत्यारे का कैसा देशभक्त उच्चारण हो?
Note:-
 ( पिछली बार की तरह इस बारे भी शुरू हो जाइए सभी नथुभक्त!)
                         - आदित्य कुमार
                              (बाल कवि)


Popular Posts