वतन उनका है (देशभक्ति गीत)

वतन उनका है जो वतन के हुए =2
थे धरती के प्यारे गगन के हुए,
वतन उनका है..........
थे धरती के प्यारे........

जो छोड़े बसेरा है सरहद पे डेरा, 
वतन का सदा होता उनसे सवेरा =2
है उनका ये भारत जो भारत के हो गए,
हमारे लिए जो थे सरहद पे खो गए।
जो इश्वर के हृदय चमन के हुए-2
थे धरती के प्यारे गगन के हुए
वतन उनका है...........
थे धरती के प्यारे गगन के हुए।

जिन्होंने था सीखा लहू से नहाना,
था मृत्यु के संग जिन शेरों का याराना=2
जिन्हे ना पता था किसे कहते है भय,
उन वीरों के खातिर करे सारे जय जय,
है भारत के खातिर रत्न वे हुए,-2
थे धरती के प्यारे गगन के हुए
वतन उनका है...........
थे धरती के प्यारे गगन के हुए।


ना हिन्दू ना मुस्लिम वो भारत के बेटे,
जो भारत की रक्षा को निकले है घर से =2
ना हारे कभी ना हारेंगे समर में,
अमर है जो बोलो कभी क्या वो मरते,
हां सबसे अमूल्य है धन वे हुए -2
थे धरती के प्यारे गगन के हुए
वतन उनका है...........
थे धरती के प्यारे गगन के हुए।
वो भारत में बसते जन जन के हुए -2
थे धरती के प्यारे गगन के हुए,
वतन उनका है जो वतन के हुए।.
थे धरती के प्यारे गगन के हुए..........

                - आदित्य कुमार
                     (बाल कवि)
                     
(तर्ज:- सलाम उन शहीदों को जो को गए)












Popular Posts