मां दुर्गा की पूजा
दुर्गा मां पूजेंगे नौ दिन,
पर फिर उसके बाद?
धरती पे दुर्गा नारी बन,
कौन पूजता आज?
मैया से वरदान मांगते,
वो भी मिल जाते है,
जो घर की नारी के ऊपर,
डंडे बरसाते है।
क्या केवल दुर्गा मां को,
नौ दिन का है अधिकार?
नारी में जो दुर्गा है,
क्यों ना उसका सत्कार?
जब तक नारी मे दुर्गा की,
पूजा नहीं करोगे,
तब तक मां की वरदानों से,
वंचित सभी रहोगे।
- आदित्य कुमार
(बाल कवि)
Comments
Post a Comment