शिक्षक की छड़ी

शिक्षक को बस छड़ी दिला दो खुद अनुशासन आएगा,
फिर से गुरु शिष्य का यारों रिश्ता एक बन जाएगा।

कुछ नालायक है जो अपनी राह भूल गए है यारो,
जब से वे मास्टर जी के हाथों से खुल गए है यारों,
पर विश्वास करो वो सब कुछ स्वयं ठीक हो जाएगा।
शिक्षक को बस.................

मास्टर जी के आगे जो गुंडागर्दी दिखलाते है,
जो शिक्षक को विद्यालय में धमकी तक दे जाते है,
उनको उनकी धमकी का मतलब समझाया जाएगा।
शिक्षक को बस.................

जिनका हो व्यवहार बुरा उनको व्यवहार सिखाना है,
शिक्षक को बस छड़ी लौटा दो, देश को यदि बचाना है,
क्या शिक्षक की ताकत है ये दुनिया को दिख जाएगा।
शिक्षक को बस.................

                               - आदित्य कुमार
                                    (बाल कवि)


Popular Posts