राम प्रमाणित हो गए
झूठे राम अयोध्या झूठी,
झूठा है रामायण?
रामचरित मानस भी झूठा,
झूठे है नारायण?
झूठे हुए ऋषि वाल्मीकि,
झूठे तुलसी दास?
झूठे वेद पुराण हुए सब,
झूठे हो गए ब्यास?
तो क्या वो पत्थर भी झूठे,
पानी पे जो तैरे,
ऐसे लाख प्रमाण सामने,
राघव झूठे कैसे?
रावण की लंका भी झूठी,
झूठा उसका स्वर्ण भवन?
झूठे हो गए अम्बर तारे,
झूठा भारत का आंगन?
जो प्रमाण है मांग रहे,
वे हरिश्चंद है क्या जी?
बाकी ग्रंथ सभी झूठे है,
झूठा स्कंद है क्या जी?
राम हमारे दिल में है,
ये भारत भूमि राम की,
क्यों करना प्रमाणित बोलो,
अस्तित्व अपने भगवान की?
राम की ही भूमि पे रह कर,
क्या सिद्ध उन्ही को करना?
अपने ईश्वर को साबित करने,
को होगा लड़ना?
केकई ने वनवास दिया था,
वो उनका अधिकार,
मां थी वो उनके वचनों को,
राम किए स्वीकार,
पर कोई बाहर का आकर,
राम को बाहर भेजे,
और आज उनके चमचे ही,
सबूत राम का मांगे।
मिला सबूत हो गए प्रमाणित,
राम प्रभु भगवान,
लौट आए है आज अवध में,
सदियों बाद श्री राम।
दीप जलाए खुशी मनाए,
सारा हिंद ये गाए,
"हुई जीत सनातन धर्म की,
भगवा फिर से लहराए।"
- आदित्य कुमार
(बाल कवि)