गिरवी माइक झुकी कलम
जाने क्यों गिरवी है माइक?
क्यों है मस्तक झुका कलम का?
दरबारों में क्या हरकत है,
उत्तर मांगे कौन प्रश्न का?
कलमकार के बोल समर्पित,
दरबारों के चरणों में,
कितनी क्रांति दफन हो गई,
चीख चीख के धरनों पे,
उन चीखों की वजह रही क्या?
कोई माइक नही पूछा,
किसी मीडिया के चैनल को,
क्यों लद्दाख नही सूझा?
- आदित्य कुमार
(बाल कवि)
Comments
Post a Comment