यदि मैं ईश्वर होता

यदि होता जो मैं ईश्वर 
तो वह सब करता जो 
नहीं करता आज का ईश्वर
मैं नहीं मरने देता किसी को तड़पकर 

न कोई गरीबी से मरता 
न किसी को मैं भूखा रखता
जहां रहते है कितने ही मासूम प्यासे
मैं नहीं उस जगह को सूखा रखता

गोली खाकर या बम धमाके में 
या महामारी के कारण इलाके में 
मैं नहीं होने देता वो रोज के सैकड़ों मौतें
में उनका बल बनता
जो जीते है ईश्वर के बलबूते

मैं नहीं लूटने देता बेटियों के इज्जत 
नहीं खोने देता बेटों को वो सब 
जो उनको खुद से ज्यादा प्यारा है
यदि मैं ईश्वर होता तो सभी धर्म-जाति वालों को कहना पड़ता
ये ईश्वर हमारा है।।
 
           - आदित्य कुमार 
               (बाल कवि)


Comments

Popular Posts