कलम से क्रांति लाएंगे

प्रण करते है एक दिन हम भी कलम से क्रांति लायेंगे,
मातृभूमि को तन मन सौंप के राष्ट्रभक्त बन जाएंगे,

कलम हमारा अधिकार है,
कवियों का एक हथियार है,
कलम ही सारा भारत भूमि,
हिंद के वीरों की पुकार है,

कलम प्रेम दिखलाता है,
हमें कलम प्रेम सिखलाता है,
जब हिंद का बेटा हो शहीद,
ये बलिदान दर्शाता है,

कलम रहीम के दोहे है,
और कलम कबीर की वाणी है,
भारत का इतिहास कलम है,
वीरों की कुर्बानी है,

कारगिल युद्ध बताता कलम है,
पुलवामा बन जाता कलम है,
देश पे मरने वालों खातिर,
बलिदानी गीत गाता कलम है,

दिनकर जी का अभिमान कलम है,
सुभद्रा कुमारी चौहान कलम है,
हम कवियों के खातिर तो,
ये सारा हिंदुस्तान कलम है,

धरती मंगल शुक्र शनि और,
ये सारा ब्रह्मांड कलम है,
सूर्य सा तेज कलम के भीतर,
शीतल जैसे चांद कलम है,
ये सारा ब्रह्मांड कलम है।
ये सारा ब्रह्मांड कलम है।।

प्रण करते है एक दिन हम भी कलम से क्रांति लायेंगे,
मातृभूमि को तन मन सौंप के राष्ट्रभक्त बन जाएंगे।।

                                            - आदित्य कुमार
                                                 "बाल कवि"






Popular Posts