बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर

हे संविधान के निर्माता,
भारत को तुमने खड़ा किया,
ऊंच नीच के भेदभाव को,
मेहनत करके हरा दिया,

ऐसा संविधान लिख डाला,
देश चलाने के खातिर,
आज ये कविता लिखा हूं,
तुम्हे यादों में लाने खातिर,

बचपन में जिस अम्बेडकर को,
पानी तक छूने नहीं दिया,
आज उसी अम्बेडकर ने,
इस देश को ऐसे खड़ा किया,

बत्तीस डिग्री पास तुम्हारे,
नौ भाषा के ज्ञानी हो,
हे बाबा साहेब भीमराव,
तुम देश के अमर सेनानी हो,

सोच बड़ी रखना है हमको,
तुमने हमे सिखाया है,
ये धरती आज है गर्वित होती,
तुमसा बेटा पाया है।

                   - आदित्य कुमार
                       "बाल कवि"

Comments

Popular Posts