पैसों की ताकत

पैसे से सब कुछ होता है,
हां बिल्कुल सचमुच होता है,
पैसों से गलत को सही और,
हर सही गलत हो जाता है,
इसीलिए यारों ये पैसा,
देव सा पूजा जाता है।

कानून की आंखों पे पट्टी,
ये पैसा बांधे घड़ी-घड़ी,
पैसों से जीवित को मारा और,
कोई मृतक जीवित हो जाता है,
इसीलिए यारों ये पैसा,
देव सा पूजा जाता है।

इसके बड़े महत्व यहां है,
सब बिक जाते, नोट जहां है,
कोई पैसों के बल पर,
औरों का पैसा खाता है,
इसीलिए यारों ये पैसा,
देव सा पूजा जाता है।

काम तुम्हारा लाख हो गड़बड़,
पर यदि जेब मे नोट हो कड़-कड़,
तो अधिकारी बिना जांच,
पेपर पे मुहर लगाता है,
इसीलिए यारों ये पैसा,
देव सा पूजा जाता है।
इन पैसों के खातिर,
खुद ईमान कभी बिक जाता है,
इसीलिए यारों ये पैसा,
देव सा पूजा जाता है।

          - आदित्य कुमार
               (बाल कवि)


Popular Posts